फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women demonstrated at SDM office

एसडीएम कार्यालय पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated at SDM office
चुनार। तहसील क्षेत्र के रूपौधा गांव की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि गांव में खड़ंजा व नाले की समस्या से निजात दिलाई जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना सौंपा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि गांव के लोग खड़ंजा व नाले की समस्या से परेशान हैं। गांव की नाली तीन वर्षों से जाम होने के चलते लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी खड़ंजे पर बह रहा है। इससे खड़ंजा क्षतिग्रस्त हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि खड़ंजा, नाला को बनवाने व जाम नाली की सफाई कराने लिए प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन प्रधान द्वारा तीन वर्षों से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। शिकायती प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने यह भी कहा है कि समस्या के बारे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन कर बताया गया तो वहां से यह जानकारी मिली कि गांव में नाले का निर्माण कराया जा चुका है। जबकि मौके पर कार्य नहीं हुआ है। महिलाओं ने मामले के जांच की मांग करते हुए खड़ंजा व नाले का निर्माण कराने के साथ जाम नाली की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर उपजिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कुसुम, मेनका, शशिकला देवी, चंदा देवी, उर्मिला तेतरी, सरस्वती, मंजू, रेखा, सोना देवी, सुशीला सहित दर्जनों महिलायें मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed