{"_id":"590cc9e14f1c1b966b440f79","slug":"woman-was-being-punished-in-jail-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रही थी महिला
mirzapur
Updated Sat, 06 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
पाक जेल में कैद बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कैंसर से पीड़ित सोनभद्र की एक महिला बंदी ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला अपने पति के साथ हत्या के आरोप में पिछले एक माह से जिला कारागार में सजा काट रही थी। मामले की जानकारी होनेपर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनभद्र जनपद के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के दुर्गावलिया गांव निवासिनी राजकुमारी बिंद 55 वर्ष पत्नी रमाशंकर के घरवालों से वर्ष 2010 में जमीनी विवाद को लेकर हरिशचंद्र के परिवार वालों से विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से राजकुमारी के ससुर रामदुलारे की हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरे पक्ष से हरिशचंद्र को मार डालने का आरोप है। घटना की तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों से पांच लोगों को आरोपी बनाया था।
इसमें एक पक्ष से राजकुमारी, उसका पति रमाशंकर तथा गांव के राजेश के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तीनों जमानत पर छुटे थे। 13 अप्रैल को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया था। तभी से राजकुमारी अपने पति के साथ जिला कारागार में बंद चल रही थी। एक दिन उसके पेट में दर्द उठने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बताया गया कि उसको कैंसर है। शुक्रवार की सुबह सात बजे उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्सालय में लाया गया।
विज्ञापन
वहां सुबह नौ बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार पहुंचे और पुलिस को बुलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजवाया। बताया कि विडियों रिकार्डिंग की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।