फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   woman sub inspector beaten safai nayak

महिला दरोगा ने सफाई नायक को पीटा

Sun, 09 Apr 2017 12:31 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 09 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली में तैनात एक महिला दरोगा ने शनिवार की सुबह लालडिग्गगी में नगर पालिका परिषद के जोनल कार्यालय पर सफाई कर्मी के नायक को पीट दिया। इस घटना से कर्मचारी भड़क गए और कार्य ठप कर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन करने लगे।  कहा कि महिला दरोगा बगैर सच्चाई जाने नायक की पिटाई करने लगी। इतना ही नहीं रोकने के बावजूद उन्हें जीप में बैठाकर थाने उठा ले गई। जो निंदनीय कार्य है। मामले की जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट , सीओ सिटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गलतफहमी के चलते ऐसा हुआ है। इसलिए सफाई कर्मी के नायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसे छोड़वा दिया गया है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी शांत हो गए।
विज्ञापन

 
बता दें कि लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के जोनल कार्यालय पर सफाई नायक रज्जन अली सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड सफाई को लेकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान रज्जन अली और सफाई कर्मचारियों में कार्य करने को लेकर कहा सुनी होने लगी। मामले की जानकारी होने पर मुख्य सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, विपिन चौधरी, दुर्गा श्रीवास्तव आदि पहुंचे और उनको समझाने लगे। इसी दौरान एंटीरोमियो टीम में शामिल महिला दरोगा गीता राय वाहन से पहुंची और उतरते ही सफाई नायक रज्जन अली को रोमियो समझकर उसे पीटने लगी और उसे जीप में बैठाकर थाने उठा लाई।
विज्ञापन


घटना की खबर लगते ही सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो उठे और कार्य ठप कर नारेबाजी करने लगे। वहीं सफाई कर्मचारियों ने महिला दरोगा के कार्य की कड़ी निंदा की। सफाई  कर्मचारियों ने कहा कि महिला दरोगा को पहले मामले की जानकारी करने के बाद  सफाई नायक पर हाथ छोड़ना चाहिए था।  मामले की जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश, सीओ सिटी बृजेश त्रिपाठी और ईओ संजय कुमार पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को समझाया। जिसके बाद जाकर सफाई कर्मचारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed