फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman 's murder spread sensation , a custodial

महिला की हत्या से फैली सनसनी, एक हिरासत में

Thu, 03 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 03 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman 's murder spread sensation , a custodial
थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम पंचायत के करनपुर पहाड़ी पर बुधवार की रात 45 वर्षीय एक महिला की सिर कूंची लाश पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले निर्वाचन कार्ड से उसके परिजनों को सूचना दी
विज्ञापन


और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मिस्त्री को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
अक्सौली गांव निवासी राजेंद्र के अनुसार, उसकी मां सूरजा देवी मजदूरी का कार्य करती थी।

वह अक्सर क्षेत्र के मलईया का पुरा गांव निवासी एक राजमिस्त्री के साथ काम करने जाती थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे भी उसके साथ रात में कहीं काम करने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पड़री पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीण गोपालपुर स्थित करनपुर पहाड़ पर टहलने के लिए गए थे। इसी दौरान पहाड़  पर एक महिला की सिर कूंची खून से लथपथ लाश देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस संबंध में साथ गए मिस्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।   
उधर, मौके पर पहुंचे पुत्र राजेंद्र ने शव की पहचान

 अपनी मां सूरजा देवी पत्नी लालता निवासिनी अक्सौली पिपरवा थाना पड़री के रूप में की। पहचान होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed