फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman hangs herself after talking to her husband on video calling

यूपी:पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के बाद महिला ने लगाया फंदा, घटनास्थल पर मिले तीन मोबाइल 

Tue, 22 Dec 2020 08:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself after talking to her husband on video calling
फांसी - फोटो : social media

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव में सोमवार की देर रात को कमरा बंद कर विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के बाद बेटी ने फंदा लगाकर जान दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी विजय कुमार कोल की बीस वर्षीय पुत्री अर्चना ने सोमवार की रात लगभग एक बजे बंद कमरे में फंदा लगा लिया। मंगलवार की सुबह जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजे से झांक कर देखा, जहां वह फंदे पर लटकी दिखी। परिजनों ने ग्राम प्रधान को बताया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने घर की दीवार को तोड़वाकर दरवाजा खुलवाया। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर तीन मोबाइल मिले। इसमें एक अर्चना का था, दूसरा उसके पिता का जो नीचे गिरा था। तीसरा किसी का मोबाइल चार्जिंग में लगा था। मामले में मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के बाद लगाया फंदा
विवाहिता के पिता विजय कुमार ने बताया कि बेटी के पास एंड्रॉयड सेट नहीं था। उसे जब पति से वीडियो कॉलिंग पर बात करनी होती थी तो उसके मोबाइल से बात करती थी। सोमवार की रात लगभग 12 बजे बेटी ने उनका मोबाइन मांगा।

मोबाइल देते हुए उन्होंने कहा था कि बात करने के बाद मोबाइल को चार्जिंग में लगा देना। पति से वीडियो कालिंग पर बात करने के बाद उसने जान दे दी। आशंका यह भी है कि बात करते हुए उसने फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed