{"_id":"627d5cb8a2667856ea4fd3d1","slug":"woman-dies-due-to-drowning-in-deep-water-mirzapur-news-vns653228295","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरे पानी में डूबने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया थाना क्षेत्र के मां अनंदी कुंवरी मंदिर परिसर में स्थित तालाब में बृहस्पतिवार को महिला का शव पानी में उतराया हुआ मिला। तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने महिला शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाने के बाद शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी राम औतार की पत्नी शैल कुमारी (40) की कुछ दिनों से मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं चला रहा था। बुधवार की शाम वे मां अनंदी कुंवरी परिसर स्थित तालाब के पास पहुंचीं और गाना गाते हुए तालाब में गहरे पानी में जाकर डूब गईं। इससे महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने महिला के शव को पानी में उतराया देख थानाध्यक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने महिला के शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के बाद परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला से तीन पुत्रियां हैं। उनमें से दो पुत्रियां ननिहाल लालगंज थाना क्षेत्र के बनकट गांव में रहती हैं और एक पुत्री घर पर रहती है।