{"_id":"6209547807e6cf1f4324be45","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-mirzapur-news-vns638459812","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई स्थित अंडर ग्राउंड रेलवे पुलिया के पास रविवार को ट्रेन से कट कर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना निवासी सुरेंद्र मौर्या का विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासिनी रीता देवी (40) के साथ हुआ था। दोनों पति-पत्नी मिलकर नगर में एक छोटा सा रेस्टोरेंट चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। कोरोना संकट में काम धंधा चौपट होने से रीता मानसिक रूप से बीमार रहने लगी। मृतका अचानक शनिवार की रात करीब एक बजे घर से निकल गई थीं। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त रीता मौर्या के रूप में किया। मृतका इसके पूर्व भी एक दो बार जान देने की नियत से घर से बाहर निकल थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था। मृतका को तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। मौत से उसके बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि घटना को लेकर किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।