फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman coming from Mumbai gives birth to son

मुंबई से आ रही महिला ने पुत्र को बच्चे को जन्म दिया

Fri, 22 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman coming from Mumbai gives birth to son
लालगंज। लॉकडाउन के कारण मुंबई वाहन से चलकर बिहार जा रही एक गर्भवती ने लालगंज में ही बच्चे को जन्म दिया है। पति-पत्नी जब बरौधा के पास पहुंचे तो महिला के पेट में दर्द होने लगा। उसके पति वाहन से उतरकर स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचें। जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने महिला को प्रसव कक्ष में भर्ती करा दिया। महिला ने भर्ती होने के दो घंटे बाद एक बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुमति के बाद महिला को एंबुलेंस से बिहार भेजा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते मुंबई से घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिक बिहार मोतीहारी धरहवा निवासी लीलावती देवी वाहन से पति के साथ घर जा रही थी। वह यूपी की सीमा राजमार्ग सात बरौधा के पास पहुंची ही थी कि पेट में दर्द होने लगा। महिला ने प्रसव दर्द से परेशान होकर साथ चल रहे पति जानकारी को दिया। ऐसी स्थिति में पति ने समस्या के समाधान के लिए स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी लेने के लिए ड्राइवर से कहा। महिला की परेशानी और बेगाने स्थान को समझते हुए ड्राइवर ने गाड़ी रोककर सड़क के पटरी पर बसे गांव वालों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी ली और लालगंज बाजार में महिला को उतार दिया।
विज्ञापन

महिला और उसके पति स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उनके पहुंचते ही मौजूद सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने महिला को प्रसव केंद्र भर्ती करा दिए। भर्ती होने के दो घंटे बाद लीलावती ने बच्चे को जन्म दिया। लाकडाउन से बेबस महिला की स्थिति को समझते हुए नर्स ज्योति उसकी देखभाल में लगी रही। जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ पाए जाने के बाद चिकित्सक ने सीएमओ की अनुमति मिलने के बाद उनको एंबुलेंस से बिहार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed