फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Winning football team honored

विजेता फुटबाल टीम की गई सम्मानित

Mon, 22 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 22 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Winning football team honored
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने 20 वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जोन फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में भदोही को हराकर विजयी हुई मिर्जापुर की फुटबाल टीम को शील्ड और पांच हजार रुपया नगद देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को ट्रैक सूट प्रदान करते हुए उन्हें बेहतर स्थान पर तैनात करने का आश्वासन दिया।

मालूम हो कि प्रतियोगिता के फाइल में मीरजापुर की पुलिस टीम ने भदोही को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराते हुए चल बैजयंती अपने नाम कर ली थी। प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी तक दोही  में  हुई थी।
विज्ञापन


जिसमें वाराणसी जोन की सभी टीमों ने हिस्सा लिया था। मिर्जापुर की फुटबाल टीम द्वारा जीत दर्ज करने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फुटबाल टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी श्याम नारायण चौहान के नेतृत्व में अयाज खां, आरक्षी जावेद खां, विजय दीप सिंह, शशि सिंह, फरीद खां, तौसिफ खां, इमरान खां, इरसाद खां, एनाम खां, धर्मपाल, अब्दुल, सलाम, राजीव यादव, इमरान खां, कृष्ण कुमार सिंह की टीम प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी।


जिसने बेहतर खेल दिखाते हुए पूरे ट्रूनार्मेंट पर अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल में भदोही को धूल चटाते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed