{"_id":"62211648a26c6d50bf2fac3b","slug":"will-perform-better-than-last-time-mirzapur-news-vns6414046161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली बार की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली बार की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता का जो रुझान है, उससे यह लगता है कि हम लोग पिछली बार से भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पांचवें चरण में बीजेपी बहुमत का लक्ष्य प्राप्त कर चुकी थी। डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन किया।
उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आया हूं। मां विंध्यवासिनी सबकी रक्षा करें। उत्तर प्रदेश की उन्नति हो हमारा प्रदेश जातिवाद, माफिया वाद, अपराध वाद से मुक्त होकर विकासवाद की धारा में बहे। पुरानी पेंशन बहाली पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की पुरानी पेंशन का कोई लेटर किसी को मिला है क्या? सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। 2005 में समाजवादी पार्टी ने इसको लागू किया और पुरानी पेंशन को समाप्त भी सपा ने ही किया है। उन्होंने कहा कि 15 सालों तक सपा व बसपा शासन में रहे लेकिन पेंशन की बात करने वालों पर लाठीचार्ज बरसाए गए। दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपये 86 लाख किसानों का कर्जा भाजपा जनता पार्टी ने माफ किया। जनधन खाता में कोरोना के समय महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचा। पिछली कई सरकारें आईं लेकिन मां विंध्यवासिनी मंदिर के बारे में क्या किसी ने सोचा। राम मंदिर, चित्रकूट ,मथुरा ,नेमी सारण के विकास के लिए किसी सरकार नहीं सोचा। उपमुख्यमंत्री को दर्शन- पूजन धीरज मिश्रा ने कराया।