फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Will give way to the booth to slip Phnucne

पर्ची बताएगी बूथ तक पहंुचने के लिए रास्ता

Sat, 14 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 14 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Will give way to the booth to slip Phnucne
चुनाव

विज्ञापन
मतदाता को बूथ तक जाने के लिए भटकना नहीं होगा। मतदाता पर्ची ही वोटर को रास्ता दिखाएगी। बूथ लेवल अफसर को हर मतदाता को एक पन्ने की पर्ची देंगे, जिस पर बूथ तक जाने का नक्शा होगा। इतना ही नहीं वोट डालने के बाद मतदाता तसल्ली कर पाएंगे कि उनका वोट किसको पड़ा। इसके लिए वीवी पैट मशीन लगाई जाएगी, जिससे प्रत्याशी के नाम की पर्ची निकलेगी। 


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कई आधुनिक तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहली बार चुनाव में मत डालने के बाद मतदाता जान सकेंगे कि उनका वोट किसके नाम से गया है।  मिर्जापुर नगर और मड़िहान विधानसभा क्षेत्रों में वीवी पैट्स मशीनों का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जाएगा। इसके संचालित करने के लिए एक अतिरिक्त मतदान कार्मिक की ड्यूटी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर लगेगी। वोटर को जो पर्ची निर्वाचन विभाग से मुहैया कराई जाएगी, उस पर बूथ का नक्शा भी होगा। 

विज्ञापन


छानबे मेें 376, मिर्जापुर में 346, मझवां में 362, चुनार में 337 और मड़िहान में 360  बूथ बनाए गए हैं। इस तरह जिले में 1781 बूथों पर वोटिंग होगी। जिले में कुल 17 लाख 94 हजार 189 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें नौ लाख 45 हजार 922 पुरुष और आठ लाख 48 हजार 102 महिला वोटर हैं। मिर्जापुर में विधानसभा मिर्जापुर के 346 और मड़िहान के 360 सहित 706 बूथों पर वीवी पैट्स मशीन लगाई जाएगी, जिसके लिए मतदान केंद्र पर निर्वाचन विभाग द्वारा अतिरिक्त मतदान कार्मिक की तैनाती की जाएगी। इस मशीन से मतदान के बाद एक पर्ची निकलेगी। पर्ची पर उस प्रत्याशी का नाम अंकित होगा, जिसे वोट डाला गया होगा। कुछ सेकेंड बाद यह पर्ची फिर से मशीन में चली जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed