फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   WiFi facility will start in the southern campus in 15 days

Mirzapur News: दक्षिणी परिसर में 15 दिन में शुरू हो जाएगी वाईफाई की सुविधा

Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
WiFi facility will start in the southern campus in 15 days
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बृहस्पतिवार को बरकछा स्थित विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर का भ्रमण सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रो. जैन ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद भी किया। वहां शुरू होने जा रहे वाई-फाई की सुविधा, सायबर लाइब्रेरी, कम्प्यूटरीकरण व ग्रंथालय के कार्यों पर उन्होंने संतोष जताया। आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा ने कुलपति को बताया कि 15 दिन में इंटरनल वाई-फाई की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के संविदा शिक्षकों के वेतन को पुनरीक्षित करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है। यह कार्य जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षण कार्य के दौरान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। आचार्य प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा ने कुलपति को बताया कि 15 दिन में इंटरनल वाई-फाई की सुविधा शुरू हो जायेगी। पूर्व में मंगाए गए कम्प्यूटर को उन्नत करने की दिशा में शीघ्र कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि लेमन ग्रास एक्सटेंशन के लिए मशीन लगा दी गई है। सभी छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाने व स्ट्रीट लाइट के कार्य शुरू हो गए हैं। छोटे बच्चों के लिए पालना गृह व कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ने के लिए और उन्नत व्यवस्था होगी। खेल मैदानों को सर्व सुविधा सम्पन्न किया जाएगा। आवास व अतिथि गृह बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम को और बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा। कैम्पस प्लेसमेंट कार्य को और समृद्ध बनाकर उसके प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों को अच्छे ढंग से इंटर्नशिप कराने की दिशा में कार्य किया जायेगा। ग्रंथालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर विद्यार्थियों को लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी परिसर के भ्रमण के दौरान कुलपति ने पशु चिकित्सा संकाय जाकर सभी शिक्षकों से संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वेटेनरी फैकल्टी में प्रत्येक माह संकाय व विभाग स्तर बैठक कर संकाय के उत्थान के विषय में सोचना चाहिए। संकाय के विकास की दिशा में हर संभव प्रयास किया जायेगा। संकाय को आईसीएआर से सम्बद्ध कराने व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू कराने का प्रयास होगा। धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी परिसर में एक समृद्ध गौशाला बनाया जाएगा।परिसर में भ्रमण से पहले कुलपति ने मालवीय पार्क में महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed