{"_id":"627f9ee62648b67abd6e18a0","slug":"wife-seen-dancing-in-orchestra-who-thrown-out-from-house-by-husband-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर से निकाली गई महिला तीन साल बाद आर्केस्ट्रा में डांस करती दिखी, फिर जो हुआ वो कल्पना से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर से निकाली गई महिला तीन साल बाद आर्केस्ट्रा में डांस करती दिखी, फिर जो हुआ वो कल्पना से कम नहीं
Sat, 14 May 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 May 2022 05:51 PM IST
सार
पति ने प्रताड़ित कर जिस पत्नी को प्रताड़ित कर बेटे के साथ घर से निकाल दिया वो एक दिन आर्केस्ट्रा में डांस करते दिखी। आर्केस्ट्रा के बाद वह पत्नी को साथ ले जाने पर अड़ गया। स्टेज पर हाथ पकड़ लिया। पत्नी का पैर पकड़कर माफी तक मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक व्यक्ति ने तीन वर्षों पहले प्रताड़ित कर पत्नी को घर से निकाल दिया। गुरुवार रात वह एक आर्केस्ट्रा में डांस करते दिखी। इसपर वह पत्नी को घर ले जाने की जिद करने लगा, पर पत्नी नहीं मानी। घटना मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार गांव की है।
विज्ञापन
गांव स्थित एक बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान क्षेत्र निवासी एक युवक भी डांस का आनंद लेने पहुंचा। डांस के दौरान एक नृत्यांगना का चेहरा निहारता रहा। कुछ देर बाद स्टेज के पीछे पहुंचकर पर्दा हटाया तो वहां उसका पुत्र भी मिला। युवक को विश्वास हो गया कि यह उसकी ही पत्नी है।
विज्ञापन
दरअसल घर छोड़ने के बाद महिला अपने पुत्र को साथ लेकर दर-दर की ठोकर खाती रही। इसी बीच उसकी मुलाकात एक कलाकार से हो गई। दोनों साथ रहने लगे। युवक ने भी अपनी पत्नी को कभी खोजने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन बरात में दोनों का आमना-सामना हो गया। आर्केस्ट्रा के बाद वह पत्नी को साथ ले जाने पर अड़ गया।
विज्ञापन
पैर पकड़कर माफी मांगी लेकिन...
स्टेज पर हाथ पकड़ लिया। लोग हतप्रभ रह गए। आर्केस्ट्रा बंद हो गया। पत्नी का पैर पकड़कर माफी तक मांगी। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस दोनों को चौकी ले आई। बात सुलह समझौते की होने लगी लेकिन बात नही बनी।
महिला ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। बताया कि घर में खाने के लिए रखा अनाज भी वह बेचकर शराब पी जाता है। किसी दिन उसे भी बेच देगा। महिला कलाकार के अडिग फैसले से पुलिस भी बेबस नजर आई।