फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Whether a visitor or a shopkeeper, everyone will have to wear a mask: DM

दर्शनार्थी हों या दुकानदार, सबको लगाना होगा मास्क : डीएम

Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Whether a visitor or a shopkeeper, everyone will have to wear a mask: DM
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को दोपहर में बिना किसी पूर्व सूचना के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार निरीक्षण करने विंध्याचल क्षेत्र पहुंच गए। उन्होंने बिना मास्क लगाए मंदिर में प्रवेश व दर्शन - पूजन होते देख मौके पर मौजूद लोगों से कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि मेला क्षेत्र में सभी मास्क लगाना जरूरी है। चाहे दुकानदार हों अथवा दर्शनार्थी, सभी को मास्क लगाना जरूरी है। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि मास्क लगाने के गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही कोविड नियमों का पालन भी करना होगा। ऐसा न करने वाले लोगों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी तैैयारियों को समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 अप्रैल तक किसी भी दशा में मेले की संपूर्ण तैयारियों को करा लें। जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ एवं पक्का घाट गली एवं पुरानी वीआईपी मार्ग में चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य को जल्द समाप्त करने की हिदायत दी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मां विंध्यवासिनी परिक्रमा पथ में छायादार टेंट एवं पंखा मैट बिछवाएं, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को तपती दुपहरिया में दर्शन पूजन करने में असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया जिला प्रशासन द्वारा क्रय की हुई संपत्ति पर या परिक्रमा पथ में किसी भी तरह की दुकान न लगे। पक्का घाट गलियों में टूटे-फूटे मार्गों की मरम्मत जल्द ही समाप्त करने का भी निर्देश दिया। पुरानी वीआईपी मार्ग पर सड़कों के दोनों पटरियों पर नाली टूटी फूटी पाइपों को मरम्मत कराने को कहा। ताकि सड़कों पर गंदा पानी न बहे। इस दौरान एडीएम वित्त यूपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार जयहिंद, पीडब्लूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान, नगर पालिका ईओ ओम प्रकाश, तीर्थ पुरोहित एवं विंध्य विकास परिषद सदस्य राज मिश्रा, अमरेश कुमार पांडेय सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed