फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When the bridegrooms clashed, the groom went away in anger.

घराती-बराती भिड़े तो गुस्से में दूल्हा चला गया धर

Wed, 01 Jun 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
When the bridegrooms clashed, the groom went away in anger.
क्षेत्र के एक गांव में द्वारचार के दौरान मंगलवार की रात घराती और बाराती में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से कई बराती घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया। मारपीट के बीच दूल्हा बिना विवाह किए ही गाड़ी से घर निकल गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के चर्चित मेंढरा गांव में प्रयागराज कोरांव रामगढ़ बबुरहिया से बरात आई थी। बराती डीजे की धुन पर नाचते हुए दूल्हे को द्वारचार की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों की जमकर हाथापाई हुई। हाथापाई के बीच प्रयागराज से आई बरात में से कई घायल हो गए। इसमें प्रयागराज निवासी विरेंद्र (26), नीरज (17), रामलाल (49) निवासी कोरांव पेठारी, पंधु (48), विनोद (22) को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा। वहीं बरातियों की पिटाई से नाराज दूल्हा अपनी गाड़ी से घर के लिए निकल गया। माहौल शांत हुआ तो लोग दूल्हे को खोजने लगे। बारातियों ने बताया कि दूल्हा झगड़े को देखकर घर लौट गया। इससे परेशान घराती बराती दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि दूल्हे को बुलाकर विवाह कराया जाय। गांव के लोग से काफी मान मनौवल के बाद बराती पक्ष के लोग आपसी सहमति से रात तीन बजे दूल्हे को बुलाकर विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed