फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheeler pulled by hand expressed opposition

दोपहिया को हाथ से खींच जताया विरोध

Mon, 18 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Mon, 18 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wheeler pulled by hand expressed opposition
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने वाहनों को हाथ से खींच कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गिरधर चौराहे से निकला जुलूस वासलीगंज होते हुए संकटमोचन पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

इस दौरान जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार ने एक महीने में दो बार पेट्रोल एवं डीजल के मूल्याें में वृद्धि कर आम जनता को करारा झटका दिया है। केंद्र सरकार जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, पर अब सरकार वादाखिलाफी कर जन विरोधी फैसले ले रही है। कहा कि जब अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत घट रही थी तो सरकार अपनी पीठ थपथपा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब तेल की कीमत बढ़ रही है तो मोदी सरकार सारा ठीकरा पेट्रोलियम कंपनियों पर फोड़ रही है। जिला प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि यह सरकार शुद्ध रूप से पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।


 महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार अब मंहगाई बढ़ाने में लगी है।

इस अवसर पर जिला सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा,  राम आसरे यादव, दिनकर मिश्रा, संतोष यादव, राधारमण श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा, इरशाद अहमद, प्रदीप यादव, राहुल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed