फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat was not purchased anywhere in the district even on the fourth day

जिले में चौथे दिन भी कहीं नही हुई गेहूं की खरीद

Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wheat was not purchased anywhere in the district even on the fourth day
मिर्जापुर। गेहूं खरीद के चौथे दिन सोमवार को भी किसी किसान से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। हलिया व पटेहरा में कुछ किसान जरूर पहुंचे पर खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले में 47 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 32 और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित कुल 47 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा विकास खंड सिटी के मंडी परिसर में प्रथम व द्वितीय, कोन में पीडीएस गोदाम मुजेहरा कला, गैपुरा छानबे में पीडीएस गोदाम भटेवरा, मझवां में पीडीएस गोदाम जलालपुर और पहाड़ी में पीडीएस गोदाम टोंगा में केंद्र बनाया गया है। विकास खंड लालगंज में पीडीएस गोदाम खजुरी लालगंज और पीडीएस गोदाम मवईकला हलिया, विकास खंड मड़िहान में पीडीएस गोदाम कलवारी मार्ग पटेहरा, पीडीएस गोदाम पचोखरा राजगढ़, नरायनपुर में पीडीएस चुनार चचेरी मोड़, जमालपुर में पीडीएस गोदाम रानीबाग और अहरौरा मंडी परिसर में बनाया गया है। वहीं भारतीय खाद्य निगम द्वारा नगर के नवीन मंडी परिसर तथा नवीन मंडी परिसर अहरौरा में क्रय केंद्र खोला गया है। इसके साथ ही पीसीएफ के 32 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी।डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने सोमवार को कई केंद्रों का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी अनुपस्थित भी मिले। कार्रवाई की बात कही जा रही है। नगर में जंगीरोड स्थित मंडी समिति में खाद्य विभाग और मंडी समिति के क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहां भी सोमवार को सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed