फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat purchases slow

गेहूं खरीद की गति धीमी

Tue, 03 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 03 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchases slow
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
जिले में गेहूं खरीद शुरु तो हो गई है लेकिन गति नहीं पकड़ पा रही। निर्धारित लक्ष्य तो 64 हजार एमटी का है लेकिन अभी तक महज 607 एमटी गेंहू की खरीद ही हो सकी है। क्रय केेंद्रों पर गेहूं खरीदने के बाद रखने के लिए जगह नहीं है। इसके कारण क्रय केंद्र प्रभारी गेहूं खरीदने से कतरा रहे हैं तो किसान व्यापारियों को मजबूरी में औने पौने दामों पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जनपद में कहने को तो गेहूं खरीद एक अप्रैल से 53 क्रय केंद्रों पर शुरु हो गई है, लेकिन वह भी कागजों पर ही चल रही है। सूत्रों की मानेें तो अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र खुलना तो दूर बैनर भी नहीं लग सके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान काफी परेशान हैं, जिसके कारण किसानों को अपनी मेहनत से पैदा उपज को औने पौने दामों पर व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला के अनुसार विभाग द्वारा 102 किसानों से निर्धारित लक्ष्य 64 हजार एमटी के मुकाबले महज 607 एमटी गेहूं खरीद ही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो निर्धारित लक्ष्य का महज .94 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के 11 क्रय केंद्रों पर 13 हजार एमटी के मुकाबले सर्वाधिक 463 एमटी, पीसीएफ द्वारा 22 क्रय केंद्रों पर 19 हजार एमटी के मुकाबले 58 एमटी, यूपी एग्रो के पांच क्रय केंद्रों पर 42 एमटी, और भारतीय खाद्य निगम के तीन क्रय केंद्रों पर निर्धारित सात हजार एमटी के मुकाबले महज 42 एमटी गेहूं खरीद किया गया है। जबकि  कर्मचारी कल्याण निगम और सहकारी समिति द्वारा चार-चार तथा नेकाफ के चार क्रय केंद्रों पर अभी तक गेहूं खरीद का श्रीगणेश तक नहीं हो सका है।


सूत्रों की मानें तो विभाग द्वारा किसानों से कम व्यापारियों से ज्यादा गेहूं खरीद किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी व्यवस्‍था समझ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed