फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Went unnoticed amidst the loud DJ music

Mirzapur News: डीजे के शोर में नहीं चला पता, 25 लाख के जेवरात-नकदी ले उड़े चोर

Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Went unnoticed amidst the loud DJ music
मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव चोरीके बाद पड़ा मिला बक्से की जांच करती पुलिस। सोशल मीडिया
मड़िहान के शेरुआ गांव का मामला, दो महीने पहले मायके आई बेटी के भी गहने चोरी
विज्ञापन

मड़िहान। मड़िहान के शेरुआ गांव में शनिवार देर रात चोरों ने जन्मदिन कार्यक्रम में बज रहे डीजे के शोर का फायदा उठाकर शिव प्रकाश सिंह के घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी रविवार सुबह होते ही परिजनों को होश उड़ गए।

शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम परिवार के साथ भोजन के बाद सभी सोने चले गए। देर रात डेढ़ बजे पीछे के चैनल का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने घर में लगे कुल सात ताले तोड़े और आलमारी व बक्सों में रखे जेवरात समेट ले गए। वह पत्नी मीरा देवी के साथ दरवाजे के बाहर सोए थे। घर में पुत्र आशीष सिंह उसकी पत्नी प्रिंसी दूसरे कमरे में दामाद लव सिंह और बेटी नेहा थे। इनके दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी। बहू आरती अपने तीन बच्चों वीरा, शिवांश, किट्टू के साथ पुत्री प्रियंका और उसके बच्चों में रूही, रुद्र को लेकर छत पर सो रही थी। दो महीने पहले मायके आई पुत्री प्रियंका के भी जेवर भी चोरी हो गए। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, हार, मांगटीका, अंगूठी, चार मंगलसूत्र, पांच कान की बाली, नथिया, चार पायल, दो बिछिया, दो चांदी की चेन और पांच हजार नकदी शामिल है। बेटी नेहा के जेवरात में दो सोने की चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, एक चांदी की पायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में पेड़ के नीचे टूटा हुआ बक्सा मिला। बताया कि पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी और पूरी रात डीजे बज रहा था। इसी शोर का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसी टीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed