{"_id":"68c1d7c2fdf78dec2f0b4dd2","slug":"water-supply-stopped-in-khajuri-for-72-hours-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-139857-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खजुरी में 72 घंटे से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खजुरी में 72 घंटे से पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
सीखड़ क्षेत्र के मगरहा में शो पीस बना ओवर हेड टैंक।- संवाद।
मिर्जापुर /सीखड़। खजुरी गांव में 72 घंटे से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण पेयजल के लिए हैंडपंपों पर डिब्बा और बाल्टी लेकर भटक रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता से पेयजल परियोजना परवान नहीं चढ़ रही है। कहीं तकनीकी गड़बड़ी तो कहीं पाइप लाइन ध्वस्त होने से हर घर नल से जल नहीं पहुंच रहा है। इसी तरह अनंतरामपट्टी, हरिहरपुर बेदौली, दुल्लहपुर, चेरुईराम, देवापुर पचवल, राजपुर, मिश्र लहौली, अर्जुनपुर में भी पानी की समस्या है। सीखड़ में जल निगम और कार्यदायी संस्थाओं की उदासीनता से कई स्थानों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकांश बस्तियों में नल तो लगा है लेकिन पानी नहीं आ रहा है। सोनबरसा गांव में कई महीने से पानी की आपूर्ति बंद है। मगरहा में एक माह से पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। खैरा, पचराव गांव में सड़क निर्माण के कारण पाइपलाइन ध्वस्त हो गई है। काफी दिनों से हैंडपंप संचालन नहीं होने से पानी दूषित हो गया है। जल निगम के जेई कुशल कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव में बोर में पानी चले जाने से पानी की आपूर्ति बंद की गई है। बाढ़ का पानी हटने पर पानी की आपूर्ति फिर से चालू कर दी जाएगी।
लो वोल्टेज समस्या के चलते कहीं-कहीं मोटर पंप के संचालन में कठिनाई हो रही है। जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जहां तकनीकि खामियां है उसे ठीक कराया जाएगा।
-राजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
लो वोल्टेज समस्या के चलते कहीं-कहीं मोटर पंप के संचालन में कठिनाई हो रही है। जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जहां तकनीकि खामियां है उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण।