Mirzapur News: रेलवे पुल के नीचे जलजमाव से बढ़ी परेशानी, विंध्याचल जा रहे दर्शनार्थियों की गाड़ी फंसी
लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद मिर्जापुर जिले में रविवार देर रात प्री मानसून की बारिश हुई। जिससे विंध्याचल क्षेत्र में कई जगह जलजमाव हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद मिर्जापुर जिले में रविवार देर रात प्री मानसून की बारिश हुई। जिससे विंध्याचल क्षेत्र में कई जगह जलजमाव हो गया। पटेगरा रेलवे पुल के नीचे जलजमाव से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित है।
सोमवार सुबह आजमगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी एक गाड़ी पटेगरा रेलवे पुल के नीचे जलजमाव में फंस गई। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण पुल के नीचे ही गाड़ी बंद हो गई। अमृत योजना के अंतर्गत कार्य कर रही पोकलेन मशीन को मौके पर बुलाया गया। पोकलन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया। मरम्मत के बाद गाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।
बारिश के दिनों में स्थिति हो जाती है खराब
इधर, विंध्याचल धाम पहुंचने के लिए शिवपुर फाटक का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां रेल फाटक बंद होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। विंध्य क्षेत्र में कई स्थानों पर जलजमाव की सूचना के बाद भी विभाग उदासीन बना हुआ है। पटेगरा नाला पुल के पास बारिश के दिनों में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। हल्की बारिश में तो वाहन किसी प्रकार निकल जाते हैं लेकिन भारी बारिश के समय स्थिति विकट हो जाती है। ऐसे में वाहन स्वामियों और भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
भारत बंद का असर मिर्जापुर में नहीं, ड्रोन से रखी जा रही नजर
अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का मिर्जापुर जिले में कोई असर नहीं है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज समेत अन्य स्थानों पर पुलिस तैनात है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी प्रभात राय, डॉ अरुण कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर ड्रोन के जरिए आसपास के क्षेत्रों में नजर रखी। एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। किसी प्रकार का कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ है।