फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water conservation will be done by Amrit Sarovar Yojana

अमृत सरोवर योजना से होगा जल संरक्षण

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water conservation will be done by Amrit Sarovar Yojana
जिले में इन दिनों अमृत सरोवर योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल 75 अमृत सरोवरों पर काम किया जा रहा है। इससे जहां उपेक्षा का शिकार तालाबों के दिन बहुरेंगे, वहीं भूजल स्तर में भी सुधार होगा। तालाबों के चारों तरफ पौधारोपण होने से पर्यावरण भी सुधरेगा। जिले के सभी 12 विकास खंडों में यह योजना संचालित है।
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित तालाबों के पास 15 अगस्त को ध्वजारोहण की भी तैयारी है। हालांकि अधिकांश तालाबों पर काम धीमी गति से चल रहा है। हालात यह है कि इन तालाबों पर केवल मनरेगा के तहत मिट्टी की खोदाई ही हो रही है। हलिया के ग्राम पंचायत दिघुली स्थित जोड़वरिया तालाब का चयन किया गया है। बीते 17 मई को कार्य का शुभारंभ किया गया और महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य 20.71 लाख रुपये से कराया जाएगा। पहाड़ी विकस खंड के ग्राम पंचायत तोसवां में पंचायत भवन के पास अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कार्य लगभग 12 लाख 54 हजार 450 रुपये से किया जाएगा। मिट्टी कार्य पर ही अब तक 91 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। इस तालाब पर मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य संग हरियाली के लिए पौधरोपण भी कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलाकिंग, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और ग्रामीणों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसी विकास खंड के ग्राम पंचायत भगेसर में गोदवा के पास अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का चयन किया गया है। लगभग 3 लाख 99 हजार रुपये खर्च कर इसकी दशा सुधारी जाएगी। हालांकि अब तक केवल मिट्टी खोदाई के कार्य पर ही 16 हजार 401 रुपये खर्च हो चुके हैं। इसी क्रम में छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर में मां शीतला तालाब पर अमृत सरोवर योजना के तहत कार्य आरंभ किया गया है। लगभग 24.83 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य का शुभारंभ 21 मई को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भूमि पूजन कर किया था। अभी तालाब के लगभग दो भीटे का कार्य पूरा कराया गया है। इसी प्रकार लालगंज में चयनित नौ तालाबों में लहंगपुर स्थित ऐतिहासिक पक्का तालाब भी शामिल है। वर्तमान समय में तालाब में पानी भरा है। सिर्फ समुचित साफ-सफाई की जानी है। लगभग चार लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार है। अमृत सरोवर योजना के तहत कई कार्य कराए जाएंगे। इनमें तालाब की सफाई, तालाब का गहरीकरण, लोगों के टहलने के लिए चारों तरफ इंटरलाकिग मार्ग, ध्वजारोहण का स्थान, व्यायाम के लिए ओपन जिम, वर्षा जल के संचयन, लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की सीट आदि कार्य कराए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि अमृत सरोवर के लिए सभी विकास खंडों में तालाब चिह्नित कर लिए गए हैं। अधिकांश जगहों पर काम शुरू हो गया है। इसको निर्धारित समय से पहले ही पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed