फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   warning to revenue workers

सीमांकन के लिए चक्कर काट रहे किसान,राजस्वकर्मियों को चेतावनी

Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
warning to revenue workers
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को चारो तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने मड़िहान में फरियाद सुनी। एडीएम ने लालगंज में लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। मड़िहान में सीमांकन के लिए किसानों को दौड़ाने की शिकायत पर डीएम ने राजस्व कर्मियों को चेतावनी दी। इस दौरान बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने का मामला भी उठता रहा।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव व तहसीलदार सदर सुनील कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस अवसर पर 94 मामले आए जिसमें दो का निस्तारण किया गया। मड़िहान, तहसील के सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सुशील पटेल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याओं का निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देश दिया गया।सुगापांख व रजौहा गांव के किसान का आरोप था कि न्यायालय के आदेश के बावजूद नापी के लिए वर्षों से दौड़ाया जा रहा है। मामले को गंभीरता लेते हुए राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को चेतावनी दी गयी। अधिकतर शिकायत राजस्व विभाग से हुई। उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद, तहसीलदार नूपुर सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन प्रभात राय, खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, खंडशिक्षा अधिकारी राममिलन यादव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। लालगंज: संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी हरिशंकर यादव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 115 मामले आए और मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में भी दिन दो दिनों से ठप विद्युत आपूर्ति मामला गूंजता रहा। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार लालगंज में संपन्न हुई। सभागार में कोरोनावायरस के चलते सामान्य से कम अधिकारियों की संख्या पहुंची। फरियादियों में सबसे अधिक राजस्व व कोटे अतिक्रमण से जुड़े मामलों के प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए आए। उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी अमरजीत जायसवाल, एसडीओ पंचायत रतन कुमार आदि उपस्थित रहे। चुनार,संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कोविड जांच कराने के बाद फरियादियों ने शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दिया। पूरन पट्टी निवासी जय कुमार सिंह ने गांव में स्थित चकमार्ग नंबर 31 पर काश्तकारों नेव् कब्जा कर लिया है। हाजीपुर निवासिनी उषा देवी ने शिकायत किया कि गांव की आराजी नंबर 479 आम रास्ता है कुछ लोगों ने उसे अवरुद्ध कर दिया है। बसारतपुर निवासी अनिल व अन्य ने प्रार्थना पत्र दिया कि लेखपाल द्वारा गोंड को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र जारी नही किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने संबधित विभाग के अधिकारियों को मामले का गुणवत्तायुक्त निस्तारण का निर्देश दिया।कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर सात का निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार अरूण कुमार गिरि, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, आपूर्ति निरीक्षक काशीनाथ आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed