फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Walk out to protest the bill to

पदयात्रा निकाल बिल का किया विरोध

Thu, 16 Apr 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Walk out to protest the bill to
 बुधवार को जिले में कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह पद यात्रा निकालकर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। आपदा झेल रहे किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन



शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाला। पद यात्रा आमघाट से शुरु होकर धौरुपुर होते हुए पांडेयपुर चौराहा तक निकाली गई।
विज्ञापन


महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। 

पदयात्रा में राजन निषाद, अंकित, राजेंद्र विश्वकर्मा, संतोष यादव, आकाश सोनकर, जुग्गी लाल, रोज मुहम्मद, मोहित त्रिपाठी, लक्ष्मन कसेरा, भरत लाल रहे। इसी तरह जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने इंदिरा पार्क से पदयात्रा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरधर चौराहा, तुलसी चौराहा, चौबे टोला, डंकीनगंज, होते हुए दोबारा गिरधर चौराहा पर पहुंचकर सभा में बदल गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गोवर्धन गुप्ता और माता प्रसाद दूबे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा तैयार भूमि अधिग्रहण बिल ही मान्य होगा। इस दौरान सोनावर खां, विजय सिंह, चुनमुन शुक्ला, कौशल पवाधा, नरेंद्र गुप्ता, अशोक उमर, अंजनी नंदन पांडेय, अमिताभ पांडेय, जनार्दन रस्तोगी, विनोद उमर, प्यारे लाल पांडेय, हौसला दीक्षित, छोटे खां आदि रहे।


इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के नेतृत्व में  राजीव गांधी पार्क से पद यात्रा निकाली गई। आवास विकास कालोनी, शुक्लहा, पीलीकोठी होते हुए भरुहना पर समाप्त हुई।

पद यात्रा में भगवती चौधरी, रामसिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, शिवशंकर, गुलाब तिवारी, राजधर दूबे, कृपाशंकर दूबे, संतोष उमर, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed