फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   wages cut on carelessness

तीन सीडीपीओ समेत 25 का वेतन कटा

Thu, 27 Aug 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
wages cut on carelessness
काम में लापरवाही बरतने पर  मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने तीन सीडीपीओ का एक माह का वेतन तथा 13 मुख्य सेविकाओं और 12 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सीडीओ पथरहिया स्थित विकास भवन में बुधवार को सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने जिले के कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि कुपोषित और अति कुपोषितमुक्त ब्लाकों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि कोई भी ब्लाक शत प्रतिशत कुपोषित और अतिकुपोषित मुक्त नहीं हो सकता हैं। सभी सीडीपीओ और मुख्य सेविकाएं ब्लाकों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का गहन निरीक्षण करें। जिस ब्लाक को कुपोषित और अतिकुपोषित मुक्त बताया जा रहा है। उसकी विधिवत जांच कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्य सेविकाए गांवों में अभियान चलाकर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की जांच करें। जांच के दौरान निश्चित करें कि कोई बच्चा कुपोषित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री जांच रिपोर्ट प्रतिदिन सुपरवाइजर को जमा करें। यदि किसी गांव में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चे नहीं है तो सत्यापन रिपोर्ट जमा करें। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत गुप्ता, सीडीपीओ केके सिंह, मीना श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed