{"_id":"62893a37aa68e86c5427ac9a","slug":"voting-will-be-held-in-student-union-election-today-mirzapur-news-vns6548063105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव में आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव में आज होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 22 मई को नगर के केबीपीजी व जीडी बिनानी कॉलेज में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा। नगर के केबी कॉलेज में 25 और जीडी बिनानी कॉलेज में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों कॉलेजों में शनिवार को चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। केबी कॉलेज में 11 बूथ और जीडी बिनानी कॉॅलेज में पांच बूथों पर मतदान होगा।
केबीपीजी कॉलेज में 5202 विद्यार्थी मतदाता हैं। हालांकि इनमें से जिन विद्यार्थियों ने परिचय पत्र ले लिया होगा, वही मतदान कर सकेंगे। शनिवार को प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ. गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. सुभाष पांडेय आदि तैयारियों में जुटे रहे। इसी प्रकार जीडी बिनानी कॉलेज में 3267 विद्यार्थी मतदाता हैं। यहां विभिन्न पदों के लिए 17 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. वीना देवी सिंह ने मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उमेश सिंह, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ऋषभ कुमार, डॉ. राज मोहन शर्मा, डॉ. रेखा पाठक, जय प्रकाश सिंह के साथ बैठक कर छात्र संघ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उधर, छात्रसंघ चुुनाव के लिए दोनों महाविद्यालयों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग करा दी गई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य ने कहा है कि जिनको मतदान करना है, केवल वे ही महाविद्यालय आएं और मतदान के बाद रुकें, बल्कि वापस घर लौट जाएं।