फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voters will be aware of sweep program

स्वीप कार्यक्रम से जागरूक होंगे मतदाता

Tue, 28 Dec 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Voters will be aware of sweep program
सामान्य निर्वाचनों में घटता हुआ मतदान देश के लिए चिंता का विषय रहा है। हालांकि इधर कुछ वर्षों से हो रहे प्रयासों ने सुधार हुआ है लेकिन अब मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए शासन के स्तर से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत रंगोली बनाओ प्रतियोगिता, पिंक मार्च व मतदाता पाठशाला जैस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं दिव्यांगों की रैली व दिव्यांगों के क्रिकेट मैच के द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन प्रयासों से मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।
विज्ञापन

50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर लगेगी मतदाता पाठशाला
मिर्जापुर। जिले के ऐसे बूथ जहां पर पिछले चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। वहां पर मतदाता पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिले में लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में कुल दो सौ छह बूथ ऐसे थे जहां पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इसमें जीरो से 30 प्रतिशत तक मतदान वाले पांच बूथ तथा 30 से 50 प्रतिशत तक के मतदान वाले दो सौ एक बूथ हैं। इसी प्रकार चुनार के पीडीएनडी इंटर कालेज में दिव्यांगों का क्रिकेट मैच प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएलसी से जागरूक हो रहे छात्र
मिर्जापुर। मतदाता जागरूकता के लिए सभी महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया है। वहां पर छात्र- छात्राओं को मतदान के बारे में प्रशासन के लोग या ट्रेनर जानकारी देते हैं। इनमें से अधिकांश मतदाता पहली बार मतदान करने वाले होते हैं।
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है। रंगोली व अन्य प्रतियोगिता हो चुकी है। अब अन्य कार्यक्रम भी शीघ्र ही कराए जाएंगे।
- श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य कार्मिक (निर्वाचन) व मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed