फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voters gathered at all development block headquarters

सभी विकास खंड मुख्यालय पर जुटे मतदाता

Tue, 01 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Voters gathered at all development block headquarters
मिर्जापुर। विधान परिषद सदस्य के स्नातक एवं शिक्षक खंड चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। शिक्षक खंड चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया, जबकि स्नातक खंड के मतदाताओं में उदासीनता रही। शाम 5 बजे तक शिक्षक खंड के लिए 75 व स्नातक के लिए 45 फीसदी मतदान हुआ। सभी विकास खंड मुख्यालयों पर केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान होने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लालगंज, विकासखंड के बूथों पर स्नातक के लिए रिकॉर्ड 82 प्रतिशत मतदान हुआ। 82 मतदाताओं में से 72 ने मतदान किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी में 729 में से 358 ने मतदान किया, मतदान प्रतिशत 49 रहा। उप जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। हलिया, विकास खंड मुख्यालय पर स्नातक के लिए 58.27 प्रतिशत तथा शिक्षक के लिए 68.75 प्रतिशत मतदान हुआ। ब्लाक सभागार में दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 211 पर स्नातक के 937 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 546 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे बूथ 107 पर शिक्षक के 64 मतदाताओं के सापेक्ष 44 ने वोट किया। शिक्षक एमएलसी के पीठासीन अधिकारी राजेंद्र राम तथा स्नातक एमएलसी के पीठासीन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय व मतवार रामनगीना यादव मौजूद रहे। पहाड़ी ब्लॉक में शिक्षक में 85 प्रतिशत व स्नातक में 54 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

पड़री में स्नातक के लिए 776 के सापेक्ष 419 मतदाताओं ने ही वोट डाले। वोटिंग प्रतिशत 54 रहा। इसी प्रकार शिक्षक में कुल 99 मतों में से 84 वोट पडे़। जिसका वोटिंग प्रतिशत 54 रहा। वोटिंग के बाद मत पेटिका को सेक्टर मजिस्ट्रेट बीबी सिंह, पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार यादव के मौजूदगी में सीलबंद कराया गया। पटेहरा, पटेहरा कला के सभागार स्नातक व शिक्षक मिलाकर 549 के सापेक्ष कुल 328 वोट पड़े। स्नातक में 469 के सापेक्ष 265 व शिक्षक में 80 के सापेक्ष 63 वोट पड़े। जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट वीके चौधरी के समक्ष मतदान पेटिका को सील किया गया। जिगना, ब्लॉक मुख्यालय पर स्नातक में कुल 624 जबकि खंड शिक्षक के लिए 174 वोट पड़े। मतदान शुरू होने के बाद साढे़ दस बजे जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह यहां पहुंचे और लगभग एक घंटे तक रहकर व्यवस्था देखते रहे। पीठासीन अधिकारी डॉ. नीरज मिश्र, डॉ. विजय सिंह व निर्मल कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed