फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vocal for local and self-reliant India's dream is coming true

वोकल फॉर लोकल तथा आत्म निर्भर भारत का सपना साकार हो रहा

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Vocal for local and self-reliant India's dream is coming true
मिर्जापुर। सगरा विंध्याचल स्थित प्रबोधिनी शक्तिधाम में तीन दिवसीय शरद मेला का आयोजन किया गया। मंगलवार को नाबार्ड के सौजन्य से महिला प्रबोधनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित मेला का नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल तक पहुंचकर सजे सामानों का न सिर्फ अवलोकन किया बल्कि विभिन्न उत्पादों को देखकर सराहना की।
विज्ञापन

नगर विधायक ने कहा नाबार्ड के सहयोग से महिला प्रबोधनी फाउंडेशन का यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्देश्य वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत को ऐसे कार्यक्रमों से बल मिल रहा है। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक अनुप्रिया ने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण समृद्धि के लिए समर्पित है। इसके लिए महिलाओं को समय-समय पर विभिन्न के उद्यमिता विकास के अंतर्गत प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा इस मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और खरीदारों की भीड़ देखकर बहुत ही खुशी हो रही है। विशिष्ट अतिथि डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल निदेशक अपराजिता सिंह ने भी अपने विचार रखे। तीन दिवसीय शरद मेले में ग्रामीण महिला उद्यमियों की ओर से निर्मित तरह-तरह की रजाई, मिट्टी की बोरसी, नीम पत्ते वाली उपली, मिट्टी की मूर्तियां, बांस और जूट के हैंडी क्राफ्ट्स, पूजा का आसन, पूजन सामग्री व विभिन्न धार्मिक स्थलों पर चढ़े माला-फूल के पवित्र अवशेषों से बनी धूप बत्ती और अगरबत्ती के अलावा लेडीज सूट, साड़ी आदि के स्टाल सजे रहे।
विज्ञापन

महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के निदेशक विभूति कुमार मिश्र व अध्यक्ष नंदनी मिश्रा ने आगत्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन कमला पाल ने किया। महिला प्रबोधनी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती नंदनी मिश्र ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्रवण कुमार झा, दिनेश श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्र, सुनील, गौतम शर्मा, सरोज, मंजू विश्वकर्मा, शिव दुलारी, आफरीन, नसरीन, विष्णु व अंकिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed