फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visitor dies due to drowning while bathing in Ganga

गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दर्शनार्थी की मौत

Wed, 04 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Visitor dies due to drowning while bathing in Ganga
अक्षय तृतीया पर्व पर भदोही ज्ञानपुर से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए परिवार का एक युवक मंगलवार की सुबह विंध्याचल के दीवान घाट पर स्नान के दौरान गहरे जल में जाने से डूबने लगा। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में कूद कर आधे घंटे बाद उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर के लाला नगर से एक परिवार अक्षय तृतीया पर्व पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए मंगलवार की सुबह बरतर तिराहा स्थित वाहन स्टैंड पहुंचा। वहां गाड़ी खड़ी करने के बाद दर्शन पूजन करने के पूर्व परिवार के लोग दीवान घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। परिवार के सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते समय राहुल यादव (20) पुत्र पंचम लाल गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। युवक को डूबते देख घाट पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। इस पर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने युवक को आधा घंटा के अंदर गंगा नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने देखते ही मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed