{"_id":"62717a4bb9f26679000bdfe1","slug":"visitor-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-ganga-mirzapur-news-vns651663024","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दर्शनार्थी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दर्शनार्थी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर्व पर भदोही ज्ञानपुर से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए परिवार का एक युवक मंगलवार की सुबह विंध्याचल के दीवान घाट पर स्नान के दौरान गहरे जल में जाने से डूबने लगा। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में कूद कर आधे घंटे बाद उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
भदोही जिले के ज्ञानपुर के लाला नगर से एक परिवार अक्षय तृतीया पर्व पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए मंगलवार की सुबह बरतर तिराहा स्थित वाहन स्टैंड पहुंचा। वहां गाड़ी खड़ी करने के बाद दर्शन पूजन करने के पूर्व परिवार के लोग दीवान घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। परिवार के सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते समय राहुल यादव (20) पुत्र पंचम लाल गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। युवक को डूबते देख घाट पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। इस पर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने युवक को आधा घंटा के अंदर गंगा नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने देखते ही मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।