{"_id":"01bdc0385cecc3a04475f8fb883c5628","slug":"virodha-expressed-pakistani-flag-set-on-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले कर जताया विरोध्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले कर जताया विरोध्ा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल छात्र मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वासलीगंज चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंक कर मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दोषी आतंकी लखवी को पाकिस्तानी जेल से रिहा करने का विरोध जताया।
इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी की गई।
मंच के पदाधिकारी अपराह्न तीन बजे गिरधर चौराहे से पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए वासलीगंज चौराहे पहुंचे और सड़क पर पाकिस्तानी ध्वज को आग के हवाले किया।
मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने आतंकवादी लखवी को छोड़ कर पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थित देश होने का संदेश पूरे विश्व में दे दिया है।
विज्ञापन
इससे पाकिस्तान का आतंकवाद को लेकर दोहरा चरित्र सामने आ गया है। मंच के सीखड़ ब्लाक अध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाय।
जिला मंत्री अमित प्रताप सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी आतंक के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
इस दौरान शशिकांत पटेल, सतीश अग्रहरी, प्रमोद पटेल, राधेश्याम पटेल, लालमनी पटेल, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, अनूप कुमार सिंह, विष्णु सिंह , अखिलेश तिवारी, गोलू विश्वकर्मा, उमाकांत यादव, वंशधारी पाल, विजय केशरी, राजबहादुर आदि शामिल रहे।