फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Violent clash between two sides in mirzapur old man injured due to bullet injuries

Mirzapur News: अष्टभुजा पहाड़ी पर बिहार के दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, बुजुर्ग के पेट में लगी गोली

Sun, 14 Aug 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 Aug 2022 05:29 PM IST
सार

विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर नशे में धुत बिहार से आए दो पक्षों में विवाद हो गया।बात मारपीट तक पहुंची तो एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। 

विज्ञापन
Violent clash between two sides in mirzapur old man injured due to bullet injuries
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर नशे में धुत बिहार से आए दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष की ओर से गोली चली। इसमें दर्शन करने आया बिहार निवासी एक वृद्ध घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गोली मारने के बाद चार लोग स्कॉर्पियो से फरार हो गए। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी करते हुए चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर के पास से गिरफ्तार किया है। नशे में धुत अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


बिहार से दो स्कॉर्पियो से 12 की संख्या में लोग विंध्याचल आए थे। पूजा-पाठ के बाद सभी लोग अष्टभुजा पहाड़ी पर मच्छोदरी कुंड के पास शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंची तो एक पक्ष ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बिहार से दर्शन करने आए एक 75 वर्षीय वृद्ध कन्हैया प्रसाद निवासी ब्रह्मपुर बक्सर को लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Violent clash between two sides in mirzapur old man injured due to bullet injuries
इसी स्कॉर्पियो से भाग रहे थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पेट में गोली लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएससी से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोली मारने वाले पक्ष के चार लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। एएसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ सदर, सीओ सिटी व कई थाने की फोर्स ने घेराबंदी की। आरोपी चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर के पास वाहन खड़ी कर पैदल ही भागने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने भाग रहे आरोपियों को धर दबोचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed