फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyadham: Devotees gathered, worshiped mother Vindhyavasini

विंध्यधाम: उमड़े श्रद्धालु, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vindhyadham: Devotees gathered, worshiped mother Vindhyavasini
मिर्जापुर। होली के दूसरे दिन मंगलवार हो विंध्यधाम में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। भोर में मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने वालों का तांता लग गया। गर्भगृह का कपाट खुलते ही किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन किया। मंगलवार का दिन होने के कारण दिनभर दर्शन व पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। गंगा घाटों पर भी भीड़ रही। मां विंध्यवासिनी का दिदार करने के बाद अधिकांश श्रद्धालु कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन किए। मां विंध्यवासिनी की ही तरह श्री ताड़केश्वर महादेव के दर्शन के लिए भारी संख्या श्रद्धालु पहुंचे। होली पर नगर के रामबाग स्थित श्री ताड़केश्वर महादेव का सोमवार को भव्य श्रृंगार किया गया। होली अवसर पर दोपहर बाद भोलेनाथ का विभिन्न प्रकार के फूलों से हुए शृंगार बाद उनके दर्शन को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। अपराह्न शुरू हुआ दर्शन व पूूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। होली और सोमवार का दिन होने के कारण बाबा दरबार में बड़ी संख्या में शिवभक्त उमड़े रहे। महंत शिव मंगल गिरी ने बताया कि देर शाम तक लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed