{"_id":"5f5c1ab1956a1c9f8c11024ff86dcb1b","slug":"vindhyachal-to-four-lakh-devotees-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में चार लाख भक्तों ने किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में चार लाख भक्तों ने किया दर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को विंध्य दरबार में श्रद्धालुआें की भीड़ उमड़ पड़ी और लगभग चार लाख भक्तों ने दर्शन-पूजन किए। देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने श्रद्धाभाव से मत्था टेका।
घंटा-घड़ियाल, शंख और जयकारे से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो गया। मंदिर की छत पर साधकों के मंत्रोच्चार के साथ पूजन-पाठ, अनुष्ठान, शहनाई और नगाड़े के बीच मुंडन संस्कार होता रहा। देर रात पौने बारह बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के भव्य शृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विह्वल हो उठे। भोर से ही दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।
विंध्याचल की न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी मार्ग के साथ कई अन्य गलियों से विंध्यधाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
हाथ में नारियल-चुनरी, लाचीदाना, रोरी-रक्षा, कपूर-धूपबत्ती लिए श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए विंध्यधाम की तरफ बढ़ रहे थे।
व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों के अलावा स्काउट और तीर्थ पुरोहित जुटे हुए थे।
मां की आरती के बाद कपाट खुलते ही जयकारे से पूरा विंध्यधाम गुंजायमान हो गया।
मंदिर परिसर में श्री पंचमुखी महादेव, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां काली, दक्षिणमुखी हनुमान जी, श्रीराधा-कृष्ण, बटूक भैरव जी के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
हवन-कुंड में आहुतियां डालने का क्रम अनवरत चलता रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालुआें ने त्रिकोण किया।
मेला जोनल मजिस्ट्रेट डा. विश्राम ने बताया कि रविवार को करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।