फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal fair will be organized every quarter

विंध्याचल मेले के हर चप्पे होगी नजर

Sun, 26 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 26 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal fair will be organized every quarter
मेले का न‌िरीक्षण करते अफसर

विज्ञापन
विंध्याचल में नवरात्र मेले में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेले को आठ जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन  जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी तैनाती कई है। इसके अलावा पीएसी और जलपुलिस की भी तैनाती की जाएगी। इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा चुस्त बंदोबस्त किए गए हैं। मेला क्षेत्र में क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में अबकी सुरक्षा के ज्यादा तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेला का नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर को बनाया गया है।   क्राइम बांच व महिला पुलिस के विशेष दस्ते  भी तैनात रहे हैं। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया भदोही तथा सोनभद्र से फोर्स बुलाया गया है।
विज्ञापन

 
मेले में11 सीओ, 159 उपनिरीक्षक, छह महिला उपनिरीक्षक, 112 मुख्य आरक्षी, 760 आरक्षी, 56 महिला आरक्षी को लगाया गया है। यातायात  की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा आठ हेड कांस्टेबल टीपी, 27 आरक्षी टीपी, दो घुड़सवार को तैनात किया गया। चार फायर टेंडर के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं एक बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड, तीन  एएस चेक  व एक कंपनी पीएसी भी लगाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के अलावा पक्काघाट, कंट्रोल रूम, पुरानी वीआईपी रोड, रैन बसेरा एवं अष्टभुजा पहाड़ पर कैंप लगेंगे। मेले में 40 चिकित्सक, 20 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 31 वार्ड ब्वाय, 28 स्वीपर, तीन एंबुलेंस की तैनाती कराई जाएगी। मेला प्रभारी डा. संतोष कुमार सिंह होंगे। 

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेले में सीसी कैमरे लगाए गए है। गंगा घाट पर लिए जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed