विंध्याचल मेले की ड्रोन से निगहबानी
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने विंध्याचल के पक्के घाट पर शुक्रवार की शाम सात बजे ड्रोन कमेरे को आसमान में छोड़ा। उन्होंने बताया कि आईजी जोन वाराणसी एसके भगत से विंध्याधाम की सुरक्षा हेतु दो ड्रोन कैमरे को मुहैया कराने की मांग की गई थी। उन्होंने गोरखपुर पुलिस अधीक्षक को ड्रोन कमैरा देने का निर्देश दिया था। अभी तक एक ही ड्रोन कैमरा मिला है। दूसरा जल्द मिल जाएगा। उनको अलग जगहों पर लगाया जाएगा।