फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Dham visited 74 lakh devotees in 23 days at mirzapur

Vindhyachal: 23 दिन में 74 लाख भक्तों ने किए विंध्य धाम में दर्शन, 30 लाख से ज्यादा वाहन मिर्जापुर से गुजरे

Tue, 04 Feb 2025 11:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Feb 2025 11:40 AM IST
सार

Vindhyachal Dham : 23 दिन में 74 लाख भक्तों ने विंध्य धाम में दर्शन किए। इस दौरान 30 लाख से ज्यादा वाहन मिर्जापुर जिले से गुजरे। वहीं साढ़े चार करोड़ का आगमन हुआ। 

विज्ञापन
Vindhyachal Dham visited 74 lakh devotees in 23 days at mirzapur
Vindhyachal Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह से विंध्य धाम में कई रिकार्ड बने। 23 दिन में 74.5 लाख से अधिक भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। 11 जनवरी से दो फरवरी के बीच 30 लाख से ज्यादा वाहन मिर्जापुर की सीमा से गुजरे।

विज्ञापन


साढ़े चार करोड़ लोगों का आवागमन हुआ। जिला प्रशासन ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है। विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद मंदिर में दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। महाकुंभका पलट प्रवाह और गुप्त नवरात्र के चलते हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु विंध्य धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अमावस्या के दूसरे दिन मंदिर में दर्शन पूजन का नया रिकार्ड बना और एक दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने मां के चरणों में शीश नवाया। इससे पहले तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धा का ऐसा सैलाव नहीं देखा था। रिपोर्ट के अनुसार, दो फरवरी तक मिर्जापुर जिले से 25 लाख छोटे बड़े वाहन गुजर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक लगभग 4.5 करोड़ लोगों ने मिर्जापुर के विभिन्न मार्गो का इस्तेमाल किया। अमावस्या व उसके दो पहले और दो दिन बाद तक वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर देखी गई।   

Trending Videos

क्या बोले अधिकारी

11 जनवरी से दो फरवरी के बीच 70 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई है। मां की कृपा और प्रशासनिक प्रबंधन के चलते इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुगम दर्शन कराए गए। यह अनुभव जिला प्रशासन को अगले 30 वर्षों के लिए विंध्याचल में योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में काफी सहायक होगा। -प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी

वसंत पंचमी पर 3.5 लाख ने किए दर्शन
प्रयागराज महाकुंभ और गुप्त नवरात्र के बीच वसंत पंचमी पर सोमवार को मां विंध्यवासिनी के दरवार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान के वाद करीब 3.5 लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किए। गंगा घाटों से लेकर मंदिर तक भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर की छत पर लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। शहनाई और नगाड़े के साथ मां के जयकारे गूंजते रहे। वसंत पंचमी पर भोर से मां विंध्यवासिनी के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed