फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal devi worshiped

विंध्यधाम में मत्था टेक की मंगल कामना

Sun, 10 May 2015 11:48 PM IST
संवाददाता, विंध्याचल
संवाददाता, विंध्याचल Updated Sun, 10 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vindhyachal devi worshiped
मां दुर्गा सप्तमी पर विंध्य दरबार में आस्थावानाें ने मत्था टेक कर मंगला कामना किया। विंध्याचल मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। क्या छोटे क्या बड़े सभी मां की भक्ति में लीन रहे। बोलो सांचे दरबार की जय, जय मां विंध्यवासिनी आदि मां के गगनभेदी जयघोष से पूरा विंध्यधाम गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

मंगला आरती के उपरांत नारियल-चुनरी सहित गुड़हल फूल का माला और प्रसाद लिए कतार में खड़े श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। विंध्याचल मंदिर की छत पर जहां एक ओर शहनाई और नगाड़े की गूंज के बीच मुंडन संस्कार चलता रहा वहीं दूसरी तरफ आसन पर बैठ कर पूजन-अनुष्ठान करते साधक भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। रविवार को विंध्यधाम में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा, जिससे धाम क्षेत्र की सातों गलियां भक्ताें से पटी रहीं। दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थी गंगा में डुबकी लगाने के बाद विंध्यधाम पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन किए। मंदिर पहुंचे भक्तजन जगत कल्यानी के भव्य स्वरूप का दीदार कर निहाल हो उठे। माता के धाम पहुंचे श्रद्धालुआें ने भी बड़े ही श्रद्धाभाव से मां के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्ताें ने धाम परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया। दर्शनार्थियाें को दर्शन कराने में पुलिस प्रशासन के साथ ही विंध्य पंडा समाज के लोग सेवाकार्य में डटे रहे। भक्ताें की भीड़ को देख विंध्याचल धाम क्षेत्र के दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed