फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Development Council five councilors elected

विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षद चुने गए

Thu, 16 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Development Council five councilors elected
नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
महीनों इंतजार के बाद बुधवार को श्री विंध्य पंडा समाज के 19 सदस्य व श्री विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षदों के लिए विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में चुनाव कराया गया। सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चले मतदान के दौरान काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा। मतदान के आधे घंटे बाद पार्षदों के परिणाम की घोषणा कर दी गई, जबकि श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य पद पर पड़े वोटों की गिनती देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार सिंह के निर्देश के बाद चुनाव प्रभारी एसडीएम चुनार अवधेश मिश्र व सहायक चुनाव अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री विंध्य पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के पार्षदों का चुनाव संपादित कराया गया। श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य के लिए 43 तथा विंध्य विकास परिषद के पार्षद पदों पर 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मतदान के लिए स्टेट बैंक तिराहा के पास स्थित प्रशासनिक भवन में चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


इनमें 1021 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्मीदवारों में समाज के कई पूर्व पदाधिकारी भी शामिल रहे। मतदान के पूर्व ही प्रशासनिक भवन के समीप मतदाता जुटने लगे थे। मतदाताओं में वोट डालने को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। विंध्य विकास परिषद के पांच पार्षद चुने गए, जिसमें अनुज पांडेय 246 वोट, गुंजन मिश्रा 242 वोट, संदीप उपाध्याय 228 वोट, विनोद पांडेय 219 व तेजन गिरी ने 251 वोट पाकर पार्षद पद पर जीत
विज्ञापन
विज्ञापन

हासिल किया। चुनाव में नौ वोट अवैध घोषित किये गए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed