फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers workers hostage

ग्रामीणों ने मजदूरों को बंधक बनाया

Tue, 07 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 07 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers workers hostage
थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव में सड़क निर्माण के दौरान तारकोल गर्म करते समय चिंगारी उड़कर खेत में जाने से गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाते हुए सड़क निर्माण में लगे मजदूराें को बंधक बना लिया और प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधकाें को छुड़ाकर ठेकेदार और मजदूराें को थाने ले गई।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के निर्माण विभाग द्वारा इन दिनाें जमालपुर विकास खंड के ओढ़ी देवरीला मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार के कर्मियाें द्वारा सोमवार की दोपहर सड़क किनारे आग जलाकर तारकोल गर्म कर गिट्टी मिलाई जा रही थी। इस दौरान तेज हवा चलने से आग से निकली चिंगारी उड़कर बगल में स्थित एक खेत में चली गई। जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।
विज्ञापन


खेत में आग लगने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया लेकिन तब तक गांव निवासी रामवृक्ष की दस बिस्वा गेहूं की फसल जल चुकी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने काम कर रहे मजदूराें को बंधक बनाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि  मानक के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणाें ने आग से नुकसान हुए किसान सुरेश सिंह की फसल का मुआवजा देने के बाद ही मजदूराें को छोड़ने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूराें को छुड़ाते हुए ठेकेदार को थाने ले गई।

प्रदर्शन करने वालाें में अमित सिंह, अनिल सिंह, काशीनाथ, अशोक सिंह, मोती, विनोद,                 ज्वाला, चंद्रशेखर आजाद तथा नरोत्तम सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed