{"_id":"613e280f8ebc3ebd8a1f1666","slug":"villagers-will-get-more-than-15-thousand-toilets-mirzapur-news-vns6111936134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को मिलेगी 15 हजार से अधिक शौचालयों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को मिलेगी 15 हजार से अधिक शौचालयों की सौगात
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के ग्रामीण लाभार्थियों के लिए एसबीएम-जी फेज टू के तहत 15 हजार से ज्यादा शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अंतर्गत अब तक 11,510 शौचालयों का आवंटन किया जा चुका है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत इस योजना के द्वारा लाभार्थियों के व्यक्तिगत शौचालय का आवंटन किया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये उसके खाते में अंतरित कर शौचालय बनवाने की सुविधा दी जा रही है। आवंटन के बाद अब तक चार सौ 10 शौचालयों को पोर्टल पर अपलोड कर 29 शौचालयों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। ब्लाकवार आवंटन में सबसे अधिक आवंटन जमालपुर विकास खंड को किया गया है। इस ब्लाक में दो हजार एक सौ 19 शौचालयों का आवंटन किया जाना है। इसमें एक हजार छह सौ 22 लाभार्थियों का चयन कर भी लिया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि इस योजना से स्वच्छ पर्यावरण का सरकार का सपना साकार होगा। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों के लिए यह योजना उपयोगी सिद्ध हो रही है। जमालपुर के अलावा छानबे में एक हजार आठ सौ 53, हलिया में सात सौ 61, कोन में आठ सौ 28, लालगंज में एक हजार तीन सौ 41, मझवां में एक हजार पांच सौ 45, सिटी में एक हजार सात सौ 86, नरायनपुर में एक हजार नौ सौ 91, पहाड़ी में आठसौ 63, पटेहरा में पांच सौ 35, राजगढ़ में एक हजार नौ तथा सीखड़ में छह सौ 77 शौचालयों का आवंटन किया गया है।
अभी भी कर सकते हैं आवंटन
मिर्जापुर। जिन व्यक्तियों को शौचालय की सुविधा नहीं मिली है और वह इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वह अभी भी पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर जाकर शौचालय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन अथवा अंत्येष्टि स्थल की जरूरत हो, वह भी इसी वेबसाइट पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकार अरविंद कुमार ने बताया कि पूर्व के आवेदन के आधार पर लाभार्थियों का चयन कर उनको शौचालय आवंटन कर दिया गया है। और भी जो आवेदन आते हैं, उसको प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।