फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers surrounded police station for hand pump bore

हैंडपंप बोर के लिए ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sat, 15 Jan 2022 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded police station for hand pump bore
पटेहरा क्षेत्र के ग्राम सभा खंतरा गांव के ग्रामीणों ने हैंडपंप बोर को लेकर शनिवार को मड़िहान थाना का घेराव कर दिया। वहीं ग्रामीण उसी के खिलाफ लामबंद हो गए। पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्ष को शांत कराया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर आरोप प्रत्यारोप लगाया गया और कार्रवाई की मांग की गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस दोनों पक्ष से 10 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं बोरबेल मशीन संचालक ने मशीन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान द्वारा गलत स्थान पर बोर कराने की बात कही। शुक्रवार की रात खंतरा गांव की दलित बस्ती में सार्वजनिक हैंडपंप का बोर कराया जा रहा था। बोरिंग शुरू होते ही ग्रामीण अन्यत्र स्थान पर बोर करने की मांग करने लगे। कहा कि सार्वजनिक स्थल पर हैंडपंप हो जिससे सभी को पेयजल की सुविधा मिले। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। बोरबेल मशीन संचालक विपिन सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि एक पक्ष ने वाहन का शीशा व अन्य सामान का तोड़फोड़ किया। जिससे 25- 30 हजार रुपये की क्षति हुई है। उधर ग्रामीण महिलाओं का आरोप था कि सार्वजनिक हैंडपंप का बोर प्रधान अपने चहेतों के खेत में करा रहे थे। रोकने के बावजूद संचालक ने बोरबेल मशीन बंद नहीं किया। इस संबंध में पटेहरा चौकी इंचार्ज रामनिवास कुशवाहा ने बताया कि विवाद में शामिल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed