फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers made aware about cyber crime

साइबर अपराध के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरुक

Thu, 09 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware about cyber crime
मिर्जापुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत साइबर अपराध से आजादी विषय पर पर पड़री के अघवार चौराहे पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नोडल साइबर क्राइम थाना डॉ. अरुण कुमार सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव को साइबर क्राइम से आजादी के रूप में मनाने का आह्वान किया। इससे बचने के तौर तरीके व सभी संभावित बिदुंओ पर प्रकाश डाला। परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाना की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। अनजान नंबर से आयी काल, ओटीपी वेरिफिकेशन को स्वीकार न करें। अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सीवीवी, एटीएम पिन बनाने के लिए सावधानियां बरतें। लखनऊ से आई टीम ने भी नुक्क़ड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। साइबर सेल टीम ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के सम्बन्ध में पैम्फ्लेट बांटे गए। इस अवसर पर प्रशिक्षु सीओ परमानंद कुशवाहा, निरीक्षक परिक्षेत्रीय थाना श्याम बहादुर यादव, साइबर और स्वाट प्रभारी राजेशजी चौबे, शहर कोतवाल अरविंद कुमार मिश्रा, पड़री थानाध्यक्ष माधव सिंह, एसआई डॉ. चन्द्रशेखर यादव, प्रियंका, गणेश प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed