फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers fell ill after getting vaccinated

टीका लगाकर बीमार पड़े ग्रामीण

Wed, 01 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers fell ill after getting vaccinated
अहरौरा। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना तथा कथित एनजीओ द्वारा क्षेत्र के खास डीह गांव में सैकड़ों लोगों से पैसा लेकर हेपिटाइटिस बी का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगा कर कई लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों ने मंगलवार को एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। खासडीह गांव में टीका लगाने के बाद जब कई लोग जब बीमार पड़ने लगे तो टीका लगा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी अनुमति पत्र मांगा। जिस पर वह आनाकानी करने लगे। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही ग्रामीण रामवृक्ष, संगीता, सिद्धार्थ, शारदा, प्रवेश ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि हिपेटाइटिस बी का टीका लगाने के लिए किसी को अधिकृत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed