फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers angry over beating of doctor

डाक्टर की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over beating of doctor
राजगढ़। क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सीएचसी के डाक्टर ने सोमवार की रात साइकिल सवार की कार में टक्कर मारा। इसके बाद डाक्टर ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचसी राजगढ़ पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने व तहरीर लेकर कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सड़क के किनारे सोमवार की रात आठ बजे लल्लू अपनी साइकिल लेकर के खड़ा था। पीछे से आ रहे कार सवार सीएचसी के डाक्टर ने सड़क किनारे खड़े लल्लू की साइकिल में धक्का मार दिया। इस पर लल्लू डाक्टर से भिड़ गया। इस पर कार से बाहर निकल कर चिकित्सक ने उसको सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी। इससे लल्लू घायल हो गया। ग्रामीणों ने लल्लू भारती को पीटे जाने की सूचना पर आक्रोशित होकर सीएचसी राजगढ़ के मेन गेट पर जमा होकर देर रात तक हंगामा किया। चिकित्सक के फोन पर करने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस चौकी पर तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed