फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vijaypur-Bharatganj road turned into a pit

विजयपुर-भारतगंज मार्ग गड्ढे में हुआ तब्दील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vijaypur-Bharatganj road turned into a pit
मिर्जापुर के विजयपुर-भारतगंज मार्ग बने एक वर्ष भी नहीं हुआ और सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। मार्ग पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। सौनहा, मुराजपुर व बिहसडा बाजार में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग विजयपुर बाजार, अस्पताल, ब्लाक मुख्यालय व बिहसडा बाजार, कुशहा बाजार, चितौली, भारतगंज की ओर आवागमन करते हैं। विजयपुर-भारतगंज मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। लोगों की तमाम शिकायत के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से न तो पानी निकासी की व्यवस्था हो रही है और न ही सड़क का मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed