फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vijaipur forest fire

विजयपुर जंगल में आग

Mon, 28 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 28 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vijaipur forest fire
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी के जंगल में रविवार की पूर्वाहन करीब 11 बजे अबूझ हाल में आग लगने से लगभग 50 एकड़ में लगे विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने अग्निशमन एवं गैपूरा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया।

बता दें कि रविवार की सुबह दस बजे कुछ लोग ठंड से बचाने के लिए विजयपुर पहाड़ी के जंगल में सूखी घास का अलाव जलाया था। जिससे उड़ी चिंगारी से जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते ही पूरे जंगल में फैल गई। इससे जंगल के करीब 50 एकड़ जमीन में लगे विभिन्न प्रकार के वृक्ष धू धू कर जलने लगे।
विज्ञापन


 जंगल में आग की खबर लगते ही वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही वन दारोगा वीरेंद्र यादव ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे आंवला, नीम, सागौन, ताड़, बहेड़ा, बास, बैर समेत अन्य कुछ जंगली पेड़ जल गए।  दमकल कर्मियों एवं गैपूरा चौकी की पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया था।

वन दारोगा ने बताया कि वन विभाग ने वर्ष 2013 में क्षेत्र के लगभग 50 एकड़ जमीन में लगभग 25 हजार विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए थे। जो जलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed