फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vigilance team raided

विजिलेंस टीम ने मारा छापा

Wed, 30 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team raided
अहरौरा। बिजली बकाया की वसूली, कनेक्शन विच्छेद तथा विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को इलाके में अभियान चलाया। दो दर्जन से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। इसके अलावा बिजली चोरी के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही बड़े बकायेदारों से सात लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत राम बुझारत मिर्जापुर एवं उपनिरीक्षक रामकुमार के साथ विजिलेंस की संयुक्त टीम ने इलाके में अभियान चलाया। इसमें दस हजार से ऊपर के विद्युत बिल बकायेदारों से वसूली का अभियान चलाते हुए सात लाख रुपये की वसूली की गई। 25 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कटिया मारी तथा अवैध रूप से बिजली का उपभोग कनेक्शन जोड़कर करने वाले सहुवाइन का गोला, सम्मेलन,पट्टी कला क्षेत्र के कुल नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान एक्सईएन राम बुझारत ने बताया कि चुनार तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक बड़े बकायेदार हैं। इनसे राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया गया है। कटिया मारी तथा चोरी से कनेक्शन लेकर उपभोग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed