फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   vibdhya corridor projecte re examine

विंध्य कारीडोर योजना के तहत जमीन का किया निरीक्षण

Tue, 04 Feb 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
vibdhya corridor projecte re examine
विंध्याचल । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विंध्य कारीडोर योजना के तहत चार जमीनों का निरीक्षण किया गया । सोमवार शाम को नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह एवं अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के साथ तहसील कर्मियों ने विंध्याचल के मोतीझील मार्ग पुरानी वीआईपी रोड पर खाली जमीन, पटेंगरा चौराहा पर खाली जमीन, बरतर तिराहा पर काशी नरेश का बगीचा एवं बंगाली तिराहे पर प्राधिकरण की खाली जमीन का निरीक्षण किया। यहां पर विंध्य कारीडोर योजना के तहत बनाए जाने वाले वाहन स्टैंड सुलभ शौचालय मल्टीकंप्लेक्स इत्यादि को बनाया जाना है। नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि विंध्य कारिडोर योजना के तहत चार खाली जमीनों का निरीक्षण किया गया है। जहां पर वाहन स्टैंड सुलभ शौचालय मल्टीकांप्लेक्स इत्यादि बनाया जाना है। जहां तक सहमति की बात है तो परिक्रमा पथ में कुल 33 लोगों ने आपत्ति के साथ सहमति पत्र दिया है। जिसमें 20 लोगों ने रोजगार हेतु दुकान आवंटित करने की बात कही है एवं अन्य लोगों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की बात कही है। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोगों की बातों को उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखकर उनकी समस्या का निराकरण कर विंध्य कार्य योजना का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही निरीक्षण किए हुए जमीनों के स्वामियों से बात करके जमीन को लिया जाएगा । इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह एवं अरूण तिवारी, ओमप्रकाश व अन्य तहसील कर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed